{"_id":"6a6a4d3ce97af7d5060cb936","slug":"24000-families-sought-employment-in-29-days-2932-work-plans-prepared-basti-news-c-207-1-bst1005-163321-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 29 दिन में 24 हजार परिवारों ने मांगा रोजगार, 2,932 कार्ययोजनाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 29 दिन में 24 हजार परिवारों ने मांगा रोजगार, 2,932 कार्ययोजनाएं तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। विकसित भारत ''वीबी जी राम जी'' योजना जिले में तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। योजना लागू होने के 29 दिनों के भीतर 24 हजार से अधिक परिवारों ने रोजगार की मांग दर्ज कराई है। मांग के अनुरूप 2,932 कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं। इनमें से 549 गांवों में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं, जबकि बुधवार तक 1,143 कार्यों पर श्रमिक काम करते मिले। योजना के तहत श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी और वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार का प्रावधान है।
जिले की सभी 1,185 ग्राम पंचायतों में रोजगार की मांग दर्ज की गई है। तकनीकी स्वीकृति और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ आधारभूत विकास कार्यों को गति देना है। योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों को भी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अंतर्गत वर्कशेड, समूह कार्यालय, परिसंपत्तियों का रखरखाव, पेयजल परियोजनाएं, चकरोडों की पटाई, इंटरलॉकिंग, अन्नपूर्णा भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों की चहारदीवारी, पंचायत भवनों की मरम्मत और खेल मैदान जैसे कार्य कराए जाएंगे। वर्तमान में पौधरोपण, तालाब निर्माण समेत अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। हालांकि, कई ग्राम पंचायतों में कार्ययोजनाएं अभी शुरू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
पहले से बदली भुगतान की व्यवस्था
योजना में भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। सबसे पहले कार्ययोजना तैयार होगी, फिर तकनीकी स्वीकृति, ऑनलाइन एस्टीमेट फीडिंग और वर्क आईडी जारी की जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद ब्लॉक स्तर पर फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) तैयार होगा। इसके बाद उपायुक्त, लेखाकार, डीडीओ ऑपरेटर और डीडीओ की ऑनलाइन स्वीकृति के पश्चात ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया एसएनए स्पर्श सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित होगी।
कोट
वीबी जी राम जी योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्ययोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति दिलाकर जल्द अधिक से अधिक गांवों में काम शुरू कराया जाएगा। पोर्टल पर कुछ तकनीकी समस्या आ रही है।
-संजय शर्मा, उपायुक्त, विकसित भारत जी राम जी योजना।