{"_id":"6a6a4e178f0a2c6e72001e59","slug":"rise-in-patients-with-eye-ent-and-viral-infections-following-the-rain-basti-news-c-207-1-bst1005-163302-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश के बाद बढ़े आंख, नाक-कान-गला और वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश के बाद बढ़े आंख, नाक-कान-गला और वायरल के मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नेत्र की जांच करते चिकित्सक डॉ. सारिब सुहेल संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में आंख, नाक-कान-गला (ईएनटी) और बच्चों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आंखों में एलर्जी, कंजंक्टिवाइटिस, वायरल संक्रमण, बुखार और डायरिया की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिब सुहेल ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में वृद्धि हुई है। मरीज आंखों में लालपन, सूजन, जलन, पानी आने और देखने में परेशानी जैसी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में रोजाना 150 से 160 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं, जबकि एक माह पहले यह संख्या करीब 100 थी। वहीं मेडिकल कॉलेज की आई ओपीडी में रोजाना 250 से 270 मरीज पहुंच रहे हैं, जो पहले करीब 200 थे।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि वायरल संक्रमण के कारण गले में खराश, नाक बंद होने और कान संबंधी समस्याओं के मरीज भी बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को ठंडी चीजों से परहेज, गुनगुना पानी पीने, गले को ढककर रखने, धूल-मिट्टी से बचने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल के अनुसार, इन दिनों बच्चों में बुखार और डायरिया के मामले भी बढ़ रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,175 मरीजों ने परामर्श लिया, जबकि मेडिकल कॉलेज में 1,945 मरीजों का उपचार किया गया।