सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3600 litres of diesel recovered from two houses during the raid.

Basti News: छापे में दो घरों से 36 साै लीटर डीजल बरामद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
3600 litres of diesel recovered from two houses during the raid.
छापे में बरामद डीजल।
विज्ञापन
रुद्रपुर(देवरिया)। पंपों से तेल लेकर अवैध तरीके से भंडारण करने वालों पर प्रशासन ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने जोगिया गांव में छापा मारकर दो मकान से 3600 लीटर अवैध डीजल बरामद किया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज की। एसडीएम ने अवैध तरीके से रखे डीजल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos

एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि जोगिया गांव में अवैध तरीके से डीजल रखे जाने की सूचना पर छापा मारा गया। वहां दो मकान से 18 ड्रमों में भारी मात्रा में डीजल पकड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिया निवासी वीर बहादुर यादव की मकान में 15 ड्रम में 3000 लीटर डीजल का भंडारण किया गया था। इसी गांव में रामानंद यादव की मकान में तीन ड्रामों में 600 लीटर डीजल मिला।
आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस की टीम ने अवैध रूप से जमा किए गए डीजल को सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और उत्तर प्रदेश हाईस्पीड डीजल ऑयल कंट्रोल ऑर्डर 1981 का स्पष्ट उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की कई। एसडीएम ने कहा कि जोगिया गांव में दो मकानों में पहुंचे डीजल के बारे में पूछताछ भी की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, कोतवाल कल्याण सिंह सागर,पूर्ति निरीक्षक गुफरान, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
दो दिन बाद सामान्य हुई ईंधन आपूर्ति : रामपुर कारखाना। क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य हो गई। पिछले दो दिनों से ईंधन की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ईंधन की कमी के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो जाने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
हालांकि शुक्रवार की शाम से आपूर्ति बहाल होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और पंपों पर भीड़ कम हो गई। ईंधन मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed