सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40 liters of illicit liquor seized; 3,500 kg of raw liquor wash destroyed.

Basti News: 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3500 किलो लहन नष्ट कराई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
40 liters of illicit liquor seized; 3,500 kg of raw liquor wash destroyed.
सरयू नदी के किनारे छतौना गांव के पास पकड़ा गया अवैध कच्ची शराब का धंधा। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने सरयू नदी के किनारे माझा क्षेत्र में शुक्रवार को कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारा। इस दौरान छावनी थाना क्षेत्र के छितौना गांव में गड्ढों में छिपाकर रखे गए 3500 किलो लहन और 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। टीम ने लहन को मौके पर नष्ट कराया। इस दौरान धंधेबाज टीम की आहट पाते ही भाग खड़े हुए।

विभाग को काफी दिनों से सरयू नदी के किनारे मांझा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और उसके कारोबार की सूचना मिल रही थी। डीइओ के नेतृत्व में आबकारी टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किए गए 3500 किलो लहन को बरामद किया। यह लहन बड़े-बड़े ड्रमों और गड्ढों में छिपाकर रखा गया था। टीम ने मौके पर ही लहन को नष्ट करवा दिया और 40 लीटर कच्ची शराब को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे के दौरान आबकारी विभाग के निरीक्षक सिटी सुनील कुमार, हर्रैया रूपाली, निरीक्षक रुधौली दिनेश प्रताप सिंह, भानुपर इंद्रदेव प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed