सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   51,996 copies were checked at four centres...increased number of examiners

Basti News: चार केंद्रों पर जांची गईं 51,996 कॉपियां...परीक्षकों की बढ़ी संख्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
51,996 copies were checked at four centres...increased number of examiners
विज्ञापन
बस्ती। जिले के चार केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है। सोमवार को जांच की गति बढ़ी दिखी। चारों केंद्रों पर कुल 51,996 कॉपियों की जांच की गई। इसमें हाईस्कूल की 31,557 और इंटरमीडिएट की 20,439 कॉपियां शामिल हैं।
Trending Videos

परीक्षकों की संख्या शत-प्रतिशत नहीं हो पाई है। जीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 31,557 कॉपियां जांची गई हैं। यहां अभी तक कुल 58,086 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। कुल 86,370 कॉपियां जांचने के लिए शेष बची हुई हैं। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 11,533 काॅपियां जांची गई हैं। यहां अब तक कुल 48,895 काॅपियां जांची जा चुकी हैं। यहां शेष 94,385 कॉपियां जांचने के लिए बची हुई हैं। जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की 9,185 कॉपियां जांची गई। यहां अब तक 35,243 कॉपियां जांची जा चुकी हैं और 75,392 कॉपियां शेष बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 11,314 कॉपियां जांची गई, यहां अभी तक कुल 43,655 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। 76,830 कॉपियां जांचने के लिए शेष बची हैं। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। जो निरीक्षक नहीं आ रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed