{"_id":"69c196b42e718bb46c0b730b","slug":"155-cases-came-up-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-16-were-resolved-on-the-spot-basti-news-c-207-1-bst1005-155407-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 155 मामले, मौके पर 16 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 155 मामले, मौके पर 16 का निस्तारण
विज्ञापन
सदर तहसील में सुनवाई करती डीएम कृत्तिका ज्योत्सना स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बस्ती। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को बस्ती सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में हुआ। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सभी तहसीलों में कुल 155 मामले आए, जिसमें सिर्फ 16 का ही निराकरण मौके पर हो पाया।
डीएम ने शिकायतों को सुनते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले का निराकरण कराएं। एसपी डाॅ. यशवीर सिंह ने भी सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण कराएं। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 61 मामले प्राप्त हुए, जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 20, पुलिस 14, विकास के नौ, चकबंदी विभाग सात और 11 मामले अन्य रहे।
डीएफओ डाॅ. शिरीन, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, सीवीओ डाॅ. एके गुप्ता, डीडी कृषि अशोक कुमार गौतम, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण योगेंद्र प्रसाद, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, तहसीलदार विनय मौजूद रहे।
-- -
फीका रहा समाधान दिवस, पांच अधिकारी रहे अनुपस्थित
हर्रैया। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस फीका रहा। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में पांच अधिकारी अनुपस्थित रहे। यहां कुल 47 मामले आए, जिसमें पांच का ही निस्तारण मौके पर हो सका। 19 मामले राजस्व, पुलिस के 10, विकास के नौ, विद्युत पांच और अन्य विभागों से चार मामले थे। बीईओ कप्तानगंज, सहायक अभियंता सरयू नहर खंड बस्ती, प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर, हर्रैया और दुबौलिया अनुपस्थित रहे। संवाद
-- -
भानपुर में एडीएम ने की सुनवाई
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रतिपाल चौहान और एएसपी श्यामकांत ने सुनवाई की। 27 मामले आए, जिसमें सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। असनहरा गांव के 70 लोगों ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। गैस सिलिंडर संबंधित शिकायतें भी आईं। राजस्व के 12, पुलिस के चार, आपूर्ति, विकास और विद्युत के तीन-तीन जबकि बैंक और वन विभाग से एक-एक शिकायतें आईं। एसडीएम हिमांशु कुमार, तहसीलदार पंकज गुप्ता, नायब तहसीलदार केएम यादव, पूजा वर्मा, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, बीडीओ राजेश सिंह मौजूद रहे। संवाद
-- -
तहसील समाधान दिवस में आए 20 मामले, तीन निस्तारित
रुधौली। सोमवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार रवि यादव ने की। तहसील समाधान दिवस के दौरान महज 20 मामले पंजीकृत हुए, जिनमें से तीन मामलों का निस्तारण मौके पर हो पाया। बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नीरज सिंह मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos