{"_id":"69c197412b902b0893022153","slug":"navratri-flower-market-shines-sale-of-puja-items-increases-basti-news-c-207-1-bst1005-155394-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : फूलों का बाजार का चमका...पूजन सामग्री की बिक्री हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : फूलों का बाजार का चमका...पूजन सामग्री की बिक्री हुई तेज
विज्ञापन
कंपनीबाग में सजी फूल की दुकान संवाद
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र नवरात्र के साथ फूलाें का बाजार भी महक उठा है। इन दिनों जिला में रोजाना करीब 10 से 15 क्विंटल फूलों की खपत बढ़ गई है। गुलाब व गेंदा फूल के दामों में 35 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवरात्र के चलते मंदिरों के साथ घरों में भी फूलों की ज्यादा मांग है।
गेंदा फूल की ज्यादा मांग की जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए फूलाें को खासकर वाराणसी मंडी, दिल्ली, गाजीपुर से मंगवाया जा रहा है, लेकिन लोकल फूलों की भी ज्यादा डिमांड है। फूल विक्रेता अनिल माली ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर अक्सर फूलों की मांग बढ़ने के साथ दामों में उछाल आता है। नवरात्र के बाद लग्न के सीजन में फूलों की डिमांड ज्यादा रहेगी। फिलहाल नवरात्र के इस दौर में 10 से 12 क्विंटल फूलाें की मांग बढ़ गई है। इसमें गेंदा व गुलाब के फूलों की अधिक डिमांड है।
जिले में करीब 50 से अधिक फूल विक्रेता हैं। सभी जगह गेंदा व गुलाब के फूल की ज्यादा मांग की जा रही है। रवि माली ने बताया कि गाजीपुर मंडी, दिल्ली से फूल आते-आते थोड़ी पत्तियां झड़ने या थोड़ा मुरझाने लगता है। ऐसे में ग्राहक ताजा फूलों के लिए लोकल फूलाें को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोकल फूलों की बिक्री पहले हो रही है। इसके अलावा सफेद फूल गुलदावरी की ज्यादा मांग नहीं है।
कंपनीबाग, पुरानी बस्ती, गांधीनगर, रोडवेज और पांडेय बाजार क्षेत्र के अलावा कंपनीबाग और कटरा व गनेशपुर में फूल की बिक्री हो रही है। इसके अलावा कस्बाई बाजारों में फूल के कारोबार में चमक आया है। वहीं, पूजन सामग्रियों की बात करें तो बिक्री परवान चढ़ी है। रामनवमी की तैनाती में व्रती जुट गए हैं।
Trending Videos