{"_id":"69f24389d5cbfe12080b22c7","slug":"a-young-man-standing-on-the-roadside-was-hit-by-a-vehicle-and-died-basti-news-c-207-1-bst1006-157783-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क किनारे खड़े युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क किनारे खड़े युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 7 मई को होने वाली थी दूसरी शादी
छावनी। बाजार में खरीदारी करने गए युवक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल सोनबरसा गांव निवासी आशाराम चौहान (35) को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 3.30 बजे के करीब छावनी थाने के सामने हुई।
हादसे में बगल में खड़े उसके भाई राम बहाल बाल-बाल बच गए। मृतक दुबई में नौकरी करता था। कुछ माह पूर्व ही घर आया था। युवक की दूसरी शादी 7 मई को होने वाली थी। पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। वह बुधवार को अपने सगे भाई राम बहाल के साथ बाजार खरीदारी करने आए थे। सड़क किनारे खड़े युवक को बस्ती-अयोध्या लेन से जा रहे अज्ञात वाहन थाने के सामने ठोकर मार दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। छावनी पुलिस ने शव को पीएम के लिए कब्जे में ले लिया।
Trending Videos