सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A truck loaded with sand got stuck in the mud of an under-construction bridge, causing traffic jams for commuters.

Basti News: निर्माणाधीन पुल की मिट्टी में फंसा बालू लदा ट्रक, जाम से परेशान रहे राहगीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with sand got stuck in the mud of an under-construction bridge, causing traffic jams for commuters.
विज्ञापन
- शोरतगढ़-सनई मार्ग पर एनएच-730 पर कपिया चौराहे के पास हो रहा है नहर के पुल का निर्माण
Trending Videos

धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कपिया चौराहे के पश्चिम एनएच-730 पर तीन महीने पहले बाणगंगा नहर पर पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को नया पुल बनाने के बजाय हाईवे की ओर से आनन-फानन में मिट्टी डालकर मंगलवार को पाट दिया गया। नई मिट्टी होने के कारण बुधवार को सुबह बालू लदा ट्रक धंस गया, जिससे ट्रक और अन्य बड़े वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, बोलेरो, टेंपो और बाइक सवार लोगों को तीन किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ा। जाम खुलने से इस धूप में लोगों को काफी समय तक फंसकर परेशान होना पड़ा।
शोहरतगढ़-सनई एनएच-730 पर कपिया चौराहे पर बाणगंगा नहर का पुल बनाया जा रहा है। निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी होने से लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। हाईवे की ओर से सड़क और पुल निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने का खामियाजा सनई से शोहरतगढ़ तक यात्रा करने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। पुल निर्माण शुरू होने के पहले ही एनएच विभाग की ओर से पुल बनाने का कार्य रोक दिया गया। जनवरी महीने में कपिया चौराहा स्थित बाणगंगा नहर पर पुल निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से आधी सड़क की खुदाई कर बैरिकेडिंग लगाई गई थी, लेकिन खोदे गए गड्ढे के दलदल में ट्रक फंसकर धंस गया, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन तमाम बड़े वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। मुख्यालय के तरफ आने वाहनों को सिरवत डाक-बंगला से धेंसा पेट्रोल पंप तक घूम कर आना-जाना पड़ा। लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed