सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pre-trial by the Labour Department on May 5

Basti News: श्रम विभाग की ओर से प्री ट्रायल पांच मई को

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pre-trial by the Labour Department on May 5
विज्ञापन
बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के निर्देशानुसार विभिन्न अधिनियमों के तहत विचाराधीन वादों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किये जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने बताया कि विकास भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न अधिनियमों में विचाराधीन वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। वादकारियों से अपेक्षा है कि वह अपने-अपने लंबित वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए लोक अदालत में उपस्थित हों। वादकारियों से यह भी अपेक्षा है कि वे जिन वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराना चाहते हैं। उनकी सूची/प्रार्थना पत्र पूर्व में ही उपलब्ध करा दें, जिसके लिए पांच मई एवं छह मई को इस कार्यालय में दो बजे प्री-ट्रायल किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed