{"_id":"69f24ab92549ac8ee4041feb","slug":"a-young-man-fell-from-the-roof-and-died-basti-news-c-227-1-sgkp1033-157394-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत से नीचे आ रहा युवक गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत से नीचे आ रहा युवक गिरा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव का मामला
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव में मंगलवार की रात लक्ष्मन (45) छत से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के महुआ गांव निवास लक्ष्मन (45) पुत्र चंद्रिका मजदूरी का काम करता था। गर्मी ज्यादा होने के कारण वह परिवार समेत अपने मकान की छत पर सोता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी छत पर सोया था। रात में पेशाब करने के लिए वह नीचे आ रहा था कि अचानक गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया लेकर गए, जहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। डाॅक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
इस संबंध थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह ने बताया कि डॉक्टर की ओर से मेमो प्रस्तुति की थी। परिजन के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos