{"_id":"69cc10914105a0c929028b48","slug":"a-young-man-tried-to-commit-suicide-due-to-mental-stress-people-saved-him-basti-news-c-207-1-bst1006-155894-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मानसिक तनाव में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मानसिक तनाव में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, लोगों ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
- मुंडेरवा क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास की घटना
मुंडेरवा। क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर में युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वहा मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, इस दौरान वह हल्का झुलस गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा। पूछताछ में युवक ने बताया कि मानसिक तनाव के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। तीन माह पहले भी वह ऐसा कदम उठा चुका है।
मुंडेरवा एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि जगदीशपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सचिन गौड़ (22) वर्ष निवासी ग्राम सिदौली बैदौली थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा लिया। युवक को जलता देख कर स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजा।
सचिन अपने ननिहाल जगदीशपुर मिल गेट के पास अपने मामा के घर रहकर टेंपो चलाता था। उसकी मां बस्ती में एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती हैं। वह बस्ती में ही किराए के मकान पर रहती है। एसओ ने बताया कि युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मानसिक तनाव के कारण ऐसा कदम उठाया। तीन माह पहले भी वह ऐसा कदम उठा चुका है।
Trending Videos