{"_id":"69f7a7c2602bb02c1907dadf","slug":"aap-protests-against-smart-meters-basti-news-c-207-1-bst1006-157991-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोश दर्ज कराया। मालवीय रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांग पर अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
जिलाध्यक्ष डॉ. रामसुभाष वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। स्मार्ट मीटर योजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों एवं संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आम उपभोक्ताओं एवं किसानों को राहत प्रदान करने के लिए पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था लागू की जाए। कहा कि प्रदेश के लाखों उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों के कारण परेशान हैं। जिससे जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में एक ओर जहां बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
Trending Videos