सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allotment of vegetable market shops will be done soon in Nagar Panchayat

Basti News: नगर पंचायत में जल्द होगा सब्जी मंडी की दुकानों का आवंटन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Allotment of vegetable market shops will be done soon in Nagar Panchayat
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में 10 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुई नवीन सब्जी मंडी की दुकानों का आवंटन बहुत जल्द ही किया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा इसका खाका तैयार किया गया है। दुकानों का आवंटन होने से नगर पंचायत को राजस्व का लाभ होगा तो वही व्यापारियों को भी दुकान मिलने से व्यावसायिक गतिविधियों को तेज करने का अवसर मिलेगा।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर दो पटेल नगर में बभनान-गौर मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2014-15 में चार करोड़ 93 लाख की लागत से शुरू किया गया। योजना के तहत इसमें कुल 66 दुकानें बनाई गई हैं। दुकानों में शटर लगा है। वही कांप्लेक्स के बीच में एक बड़ा सा शेड भी बनाया गया है। शौचालय से लैस इस शांपिग काॅम्पेलक्स में लाइट का भी प्रबंध किया गया है। चार-चार बैटरी वाले 6 बड़ी-बड़ी सोलर लाइटें लगी हुई हैं। वहीं विद्युत से चलने वाले दो बड़े-बड़े हाईमाक्ट भी परिसर में लगाए गए हैं। इतनी सब व्यवस्था करने में करोड़ों रुपये खर्च हो गए। दुकानों का आवंटन सुनिश्चित हो जाने पर नगर पंचायत बभनान को हर माह किराए के रूप में बड़ा राजस्व मिलने लगेगा। जिससे नगर पंचायत के अन्य विकास कार्य भी हो सकेंगे। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी बभनान कीर्ति सिंह ने कहा कि बोर्ड के बैठक में प्रस्ताव पारित करा लिया गया। दुकान आवंटन के नियमावली के बाइलाज के अनुसार दुकानों के आवंटन का खाका तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी इसके बाद इसका आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed