फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Athletes showcased their prowess at the district-level Masters Games.

Basti News: जिलास्तरीय मास्टर्स खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Athletes showcased their prowess at the district-level Masters Games.
जिलास्तरीय मास्टर्स खेलों में शामिल हुए खिलाड़ी स्रोत आयोजक
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दौड़ और थ्रो स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। सामाजिक समरसता बढ़ाने में खेल और खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बस्ती के खिलाड़ी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ के 30 वर्ष आयु वर्ग में राजकुमार और 40 वर्ष आयु वर्ग में विक्रम प्रताप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ के पुरुषों के 30 वर्ष आयु वर्ग में विवेक सिंह प्रथम रहे। महिला वर्ग में राजकुमारी सोनी ने पहला और सरोज देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

35 वर्ष आयु वर्ग में विजय दुबे प्रथम और दिलीप शर्मा द्वितीय रहे। 40 वर्ष आयु वर्ग में श्रुति अग्रहरि ने पहला स्थान हासिल किया। 45 वर्ष आयु वर्ग में रमेश कुमार प्रथम और जितेंद्र सिंह गुड्डू द्वितीय रहे। 50 वर्ष आयु वर्ग में चंद्रमणि मिश्र और 55 वर्ष आयु वर्ग में राकेश प्रसाद पांडेय ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक की 45 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धा में विक्रम प्रताप सिंह प्रथम और रमेश कुमार द्वितीय रहे। 50 वर्ष आयु वर्ग में विजय कुमार श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में भीमसेन सिंह प्रथम और राजेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान राजेश त्रिपाठी, देवेश धर द्विवेदी, राजन उपाध्याय, पिंकू पाल, रणजीत सिंह, कैलाश मोहन श्रीवास्तव और सुधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed