सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto theft gang busted by police... three vehicles also recovered

Basti News: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑटो चोरी करने वाला गिरोह... तीन वाहन भी बरामद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Auto theft gang busted by police... three vehicles also recovered
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ऑटो चोरी करना वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। नगर थाना एवं एसओजी टीम ने गिरोह में शामिल चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी के ऑटो भी बरामद हुए हैं। गिरोह के सरगना जितेंद्र के खिलाफ बस्ती और संतकबीरनगर के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
Trending Videos

पुलिस लाइन सभागार में गिरोह का खुलासा करते हुए एएसपी श्यामकांत और सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौकी के निकट से एक ऑटो चोरी हुआ था। इसके बाद चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस अपना जाल बिछाया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में लग गई। काफी प्रयास के बाद जितेंद्र 24 वर्ष निवासी काली कुंज बैरियहवा, थाना कोतवाली, रवि 26 वर्ष काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 31 कमरा नंबर 367 थाना कोतवाली, फारुख 39 वर्ष निवासी ग्राम बड़ेबन मोहल्ला मड़वानगर थाना कोतवाली और शिवपूजन 28 वर्ष निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना सोनहा को मुखबिर की सूचना पर नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी से मरवटिया जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में चारों आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वह लोग गिरोहबंद होकर ऑटो चोरी करने के बाद उसे बेच देते हैं। उनके पास से चोरी के तीन ऑटो यूपी 51एटी 6566 जो फुटहिया से चोरी हुई थी बरामद कर ली गई है। इसके अलावा मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा माफी से चोरी हुए ऑटो संख्या यूपी 51 बीटी 5349 और दक्षिण दरवाजा से चोरी हुए यूपी 51 एटी 8673 को भी बरामद किया गया है। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह लोग चोरी के ऑटो को बेचने की फिराक में थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल जितेंद्र के खिलाफ बस्ती और संतकबीरनगर जिले के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed