सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP gives the responsibility of the post to a loyal worker

Basti News: निष्ठावान कार्यकर्ता को पद का दायित्व देती है भाजपा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP gives the responsibility of the post to a loyal worker
विज्ञापन
बभनान। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पद का दायित्व भारतीय जनता पार्टी ही देती है। जिससे कार्यकर्ता व पदाधिकारी का मनोबल ऊंचा होता है और एक दूसरे में प्रेम सौहार्द की भावना विकसित होती है।
Trending Videos

यह बातें नगर पंचायत बभनान में शासन द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने कहा कि अभी तक हमारा कैबिनेट 13 का था अब 16 का हो गया है। हम परस्पर सभासदों से संवाद स्थापित कर नगर पंचायत के चौमुखी विकास की योजना तैयार करेंगे और बभनान नगर पंचायत को अलग पहचान दिलाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ नामित सभासदों का माल्यार्पण, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसके बाद एसडीएम हर्रैया सत्येंद्र कुमार सिंह ने शासन से नामित सभासद विजय व्यास, विजय कसौधन व रविंद्र कसौधन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सभासद स्कंद शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बभनान कीर्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, विनोद सिंह, आनंद सिंह कलहंस, श्याम बहादुर सिंह, जटाशंकर शुक्ला, राधेश्याम कमलापुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed