{"_id":"6a3984a7af8b97cf780542f7","slug":"board-exams-registration-for-class-9-and-11-students-to-take-place-basti-news-c-207-1-bst1006-160990-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : कक्षा 9 और 11 के छात्रों का होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : कक्षा 9 और 11 के छात्रों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधार तैयार करते हुए कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की समय-सारिणी घोषित कर दी है। इसके तहत प्रवेश, ऑनलाइन विवरण अपलोड, सत्यापन और त्रुटि सुधार की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संपन्न होगी। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा निर्धारित अवधि में परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा अथवा सन्निरीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को भी कक्षा 11 में प्रवेश का अवसर दिया है। विद्यालयों को प्रत्येक छात्र के लिए निर्धारित शुल्क जमा कराने के साथ उसका शैक्षिक विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी।
परिषद ने विशेष रूप से नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय संयोजन और फोटो जैसे विवरणों को सावधानी से सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। गलतियां पाए जाने पर उनके संशोधन के लिए अलग अवधि निर्धारित की गई है, ताकि भविष्य में परीक्षा आवेदन या प्रमाणपत्र संबंधी कोई समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम चरण में पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं संबंधित अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा।
-- -- -- -- -- -- -
प्रमुख तिथियां
- कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि : 5 अगस्त
- कंपार्टमेंट/सन्निरीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि : 20 अगस्त
- ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 25 अगस्त
- अपलोड विवरणों की जांच अवधि : 26 अगस्त से 5 सितंबर
- त्रुटि सुधार एवं संशोधन अवधि : 6 सितंबर से 20 सितंबर
- नामावली एवं अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर