सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land consolidation process accelerates in Ajgaiva forest; verification of two-thirds of land records completed.

Basti News: अजगैवा जंगल में चकबंदी प्रक्रिया तेज, दो तिहाई खतौनी का सत्यापन पूरा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Land consolidation process accelerates in Ajgaiva forest; verification of two-thirds of land records completed.
भानपुर तहसील क्षेत्र के अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत में खतौनी तस्दीक करते चकबंदी कानूनगो-संवाद
विज्ञापन
टिनिच। भानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के तहत खतौनी तस्दीक का लगभग दो तिहाई कार्य पूरा कर लिया गया है। गांव में जनवरी 2025 से चकबंदी प्रक्रिया लागू है। इसके अंतर्गत किसानों के गाटों का सर्वे एवं सत्यापन कराने के बाद खतौनी तस्दीक कार्य तेजी से चल रहा है।

सहायक चकबंदी अधिकारी हर्रैया सर्किल मिथिलापति शुक्ल ने बताया कि अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत काफी बड़ी पंचायत है। यहां किसानों के कुल 1305 खाते तथा 2294 गाटे दर्ज हैं। कानूनगो राजेश मिश्र एवं चकबंदी लेखपाल सुभाष यादव द्वारा अब तक लगभग एक हजार गाटों की तस्दीक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही विनिमय अनुपात निर्धारण (मालियत) की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद अक्तूबर-नवंबर तक जोत चकबंदी आकार प्रपत्र-5 का वितरण किसानों को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी ने बताया कि चकबंदी पूर्ण होने के बाद किसानों के बिखरे हुए खेत नियमानुसार एक स्थान पर समायोजित हो जाएंगे। जिससे खेती-किसानी करने में सुविधा होगी। साथ ही खेतों तक नाली और चकरोड जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed