दुबौलिया। श्री राम सुमेर सिंह कृषक इंटर कॉलेज पिपरा बृजलाल में सत्र 2012 से 2014 तक के पूर्व छात्रों का विद्यालय परिसर में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक दशक से अधिक समय बाद अपने पुराने विद्यालय और शिक्षकों से मिलकर पूर्व छात्र भावुक हो उठे तथा छात्र जीवन की यादें ताजा हो गईं।
समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने शिक्षकों को शाल भेंट कर सम्मानित किया और उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया। पूर्व छात्रों ने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार आज भी उनके जीवन में मार्गदर्शक बने हुए हैं। विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह और प्रधानाचार्य शिवाजी सिंह ने कहा कि आज वर्ष 2012 से 2014 बैच के के तमाम छात्र पुलिस, सेना, डाॅक्टर, वकील, इंजीनियर सहित अन्य नौकरी पेशे में हैं और किसी न किसी रूप में देश सेवा में लगे हैं। आज पुरानी यादें ताजा हो गई।