सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of elderly man who left for the fields found hanging from a tree.

Basti News: खेत के लिए निकले बुजुर्ग का पेड़ से लटका मिला शव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly man who left for the fields found hanging from a tree.
मसहा गांव में मृतक के घर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र मसहा गांव के पूरब स्थित महुआ के बाग में शुक्रवार की सुबह पेड़ की डाल से लटका हुआ एक बुजुर्ग का शव मिला है। बताया जा रहा है कि नायलॉन की रस्सी के पट्टे के फंदे में गला कसा हुआ था। मृतक की पहचान मसहा निवासी त्रिभुवन यादव उर्फ पुद्दन (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि सुबह 7.30 बजे के करीब बाग में बकरी चराने वाले लोग पहुंचे तो नायलाॅन के फंदे से बुजुर्ग का शव लटका देखा। शव की पहचान कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनाें को दी। परिजन आनन-फानन में शव को फंदे उतार कर घर लेकर चले आए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन सुबह छह बजे खेत में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। डेढ़ घंटे के बाद बगीचे में पेड़ डाल से लटका हुआ शव मिलने की सूचना मिली। वहां कैसे पहुंचे उनको इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। वैसे अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार परिजनों का कहना हैं किपूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दी है। मृतक के घर उसके चार बेटे संजय, मनीष, अनीस, महेश और तीन बेटियां संजू, मंजू, नंदिनी व पत्नी सहित भरा पूरा परिवार है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed