सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bolero catches fire after collision with DCM, four PWD employees injured

Basti News: डीसीएम की टक्कर से बोलेरो में लगी आग, पीडब्ल्यूडी के चार कर्मचारी झुलसे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero catches fire after collision with DCM, four PWD employees injured
विज्ञापन
मुंडेरवा(बस्ती)। थाना क्षेत्र के बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार की रात 12:30 बजे खझौला पुलिस चौकी के सामने एक बोलेरो पीछे से एक डीसीएम से टकरा गई। इससे बोलेरो में आग लग गई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस तत्काल घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
Trending Videos

हादसे में बोलेरो में सवार चार लोग झुलस गए। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायल सातों लोग पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे बस्ती में एक शादी समारोह में शामिल होकर रात में बोलेरो संख्या यूपी 53 डीजेड 4405 से फोरलेन के रास्ते खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे। परसा हज्जाम चौकी खझौला के सामने अज्ञात डीसीएम में पीछे से टकराने से बोलेरो में आग लग गई।
पुलिस और राहगीरों की सहायता से बोलेरो में सवार व्यक्तियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती उपचार के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी सातों घायल व्यक्ति पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। बताया कि घायल गंगाराम पुत्र राजाराम जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती हैं। विनय पुत्र राजबहादुर और मनोज पुत्र रामनाथ को गोरखपुर रेफर किया गया है। मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद मुस्तफा खलीलाबाद एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
प्रदीप चौरसिया निवासी उमिला कांटे थाना कोतवाली खलीलाबाद, राजेश निवासी दीघा थाना कोतवाली खलीलाबाद, अश्वनी निवासी खलीलाबाद को हल्की चोट/खरोंच आईं थी। जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed