सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chairman and EO inspected the under construction CC road.

Basti News: चेयरमैन व ईओ ने निर्माणधीन सीसी सड़क का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Chairman and EO inspected the under construction CC road.
विज्ञापन
भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत के करौता रीवा में हो रहे सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी और अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। दो किलोमीटर के इस लम्बे मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। चेयरमैन ने मौके पर मौजूद इंजीनियर और ठेकेदार को यह निर्देश दिए कि कार्य पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ समय से पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को आने-जाने में सुविधा मिल सके।
Trending Videos

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकता विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed