{"_id":"69d6a01d2c75baf2f80248a6","slug":"cousins-wife-and-son-killed-an-elderly-man-by-hitting-him-with-a-brick-basti-news-c-207-1-bst1006-156410-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चचेरे भाई की पत्नी और बेटे ने ईंट से मारकर की बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चचेरे भाई की पत्नी और बेटे ने ईंट से मारकर की बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन
पैकोलिया पाली गांव निवासी मृतक तिलकराम की फाइल फोटो
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के पैकोलिया पाली गांव में चचेरे भाई के दरवाजे पर भैंस जाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई की पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग को ईंट से मारकर हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भाई की पत्नी और बेटे पर केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली गांव निवासी तिलक राम (60) पुत्र टांसी की भैंस चचेरे भाई घनश्याम के दरवाजे पर बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे चली गई। जिसके बाद उनके भाई घनश्याम की पत्नी मंजू व बेटा पहुंचे और भैंस दरवाजे पर जाने को लेकर कहासुनी करने लगे। मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान गाली गलौज शुरू हो गया।
उसी बीच में ईंट से तिलक राम के सिर पर वार कर दिया गया। जिससे तिलक राम के सिर में गंभीर चोट लग और सिर से खून बहने लगा। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आस पास के लोग आनन-फानन में घायलावस्था में तिलक राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। जहां डॉक्टर रजनीश ने तिलकराम को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। तिलक राम की पत्नी दुर्गावती घटना की सूचना पर बदहवास हो गई। सूचना पर गांव में गौर और पैकोलिया थाना की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में गांव वालों और अन्य लोगों से जानकारी ली। इसके साथ ही तिलकराम के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष पैकोलिया सतेन्द्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी दुर्गावती की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्जकर हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई जा रही है।
Trending Videos