{"_id":"69bc56874a9bbe92f50bbd46","slug":"chaitra-navratri-mother-goddess-is-present-in-every-home-a-wave-of-faith-surges-in-the-temples-basti-news-c-207-1-bst1001-155162-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र : घर-घर विराजीं मां...मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र : घर-घर विराजीं मां...मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बैडया समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र नवरात्र का आगाज बृहस्पतिवार से हो गया है। पहले दिन लोग घरों के पूजा स्थल पर विधिवत सफाई कर कलश की स्थापना की। मां भगवती की आराधना के साथ घर-घर अखंड ज्योति जलाई गई है। नौ दिन का उपवास रखकर देवी भक्त पूजन-अर्चन शुरू कर दिए हैं। धूप, कपूर, नारियल, अगरबत्ती के साथ लाल चुनरी, फल आदि का चढ़ावा भी चढ़ाया जा रहा है। घर से लेकर बाहर तक माहौल भक्तिमय बन गया है।
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से ही देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। मां दुर्गा के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय बन गया है। पहले दिन भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। भक्तों के हाथों में नारियल, चुनरी और पूजा की थाली मां के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शा रही है। कलश स्थापना के साथ नौ दिन तक देवी का अनुष्ठान शुरू हो गया है।
शुभ मुहूर्त में भक्तों ने अपने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की। पूजन-अर्चन के बाद लोग देवी मंदिरों में भी पहुंचकर मत्था नवाए। जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में स्थित बैड़वा समय माता मंदिर, बलुआ समय माता मंदिर, रुधौली क्षेत्र के सरघाट देवी मंदिर के अलावा शहरी क्षेत्र के रौता चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित मां काली मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम में मां महामंगला काली मंदिर, स्टेशन के निकट स्थित मां काली शक्ति पीठ पर श्रद्धालुओं का दिन भर आना जाना लगा रहा। मंदिर से धूप, कपूर, अगरबत्ती का सुगंध दूर तक फैला हुआ था।
इन मंदिरों में माता रानी को खुश करने के लिए भक्तों ने लाल चुनरी, आभूषण, शृंगार सामग्री, फल, फूल, नारियल आदि का चढ़ावा चढ़ाया गया। सुबह-शाम मंदिरों में देवी की आरती भी उतारी गई। इस दौरान देवी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे।
Trending Videos