सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children's ward full; 30 patients admitted to the emergency department in 24 hours.

Basti News: चिल्ड्रेन वार्ड फुल, 24 घंटे में 30 मरीज इमरजेंसी में भर्ती

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children's ward full; 30 patients admitted to the emergency department in 24 hours.
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे संवाद - फोटो : सांकेतिक
बस्ती। भीषण गर्मी और लू जैसे हालात के बीच जिला अस्पताल में डायरिया, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को हालात यह रहे कि 24 घंटे के भीतर 30 मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा। इनमें आठ मरीज डायरिया से पीड़ित थे, जबकि 11 मरीज पेट दर्द से परेशान मिले। चिल्ड्रेन वार्ड भी फुल हो चुका है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, कुल 910 मरीजों ने पर्ची बनवाई। ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं, भीड़ का आलम यह था कि पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लाइन लगी रही। इससे कई मरीजों को दिखाने से लेकर जांच और रिपोर्ट लेने तक में सांसत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा के अनुसार, मेडिसिन विभाग में डायरिया, बुखार व सिर दर्द के रोगी आए। गंभीर मरीजों को मेडिकल वार्ड भर्ती किया गया। पीलिया के लक्षण थे, उन्हें पीआईसीयू में रखा गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में 34 बच्चे भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे के परिजन लालगंज निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि बच्चे को बुखार व दस्त था। चिकित्सक को दिखाने पर भर्ती किया गया। दूध मिल रहा है, दवाएं भी मिल जाती हैं। परिजन दीपक ने बताया कि बच्चे के पेट में दर्द था, उसे भर्ती किया गया है। दूध व खाना समय से मिल जाता है। दवा भी अंदर की ही दी जा रही है। कई बच्चों में
---
39 डिग्री पहुंचा तापमान
भीषण गर्मी और तेज धूप से मंगलवार को लोग परेशान रहे। चटख धूप और तपिश से बाहर निकलना दुश्वार रहा। दोपहर में बाजारों को सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकले लोग शरीर और चेहरा ढके नजर आए। भीषण गर्मी के बीच सफर करने वाले लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
---
बरतें यह सावधानी
- दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
- हमेशा साफ व उबला पानी पिएं, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
- घर से निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष नजर रखें।
- दस्त या उल्टी शुरू होते ही ओआरएस का सेवन शुरू करें
कोट
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। डायरिया व अन्य बीमारियों के आ रहे मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। मरीज को आराम मिलने के बाद ही छुट्टी दी जा रही है। पानी, नाश्ता व भोजन की सुविधा है।

-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed