{"_id":"6a778aee08317495d009cf02","slug":"complainants-came-to-the-police-stations-resolution-day-with-hope-but-returned-empty-handed-basti-news-c-207-1-bst1006-163981-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: थाना समाधान दिवस में फरियादी आस लेकर आए, लौटे खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: थाना समाधान दिवस में फरियादी आस लेकर आए, लौटे खाली हाथ
विज्ञापन
समाधान दिवस कलवारी में लोगों की समस्या सुनते प्रभारी निरीक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच और निस्तारण के निर्देश दिए गए। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 14 मामले आए। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामसागर, कीर्ति कुमार, अरविंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, तेज प्रताप सिंह तथा लेखपाल अवधेश कुमार श्रीवास्तव, भास्कर वर्मा, दिनेश सिंह और विनोद चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सोनहा थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम प्रमोद कुमार ने थानाध्यक्ष महेश सिंह के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं। विभिन्न गांवों से आए तीन लोगों ने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच के बाद निस्तारण कराने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान पूर्व में दर्ज सात मामलों का भी निस्तारण कराया गया।