फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No AC in emergency, Deputy Chief Minister enraged after seeing broken roads and drains

Basti News: इमरजेंसी में एसी नहीं, टूटी सड़क और नालियां देखकर भड़के उप मुख्यमंत्री

Sun, 09 Aug 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
No AC in emergency, Deputy Chief Minister enraged after seeing broken roads and drains
जिला अस्पताल बस्ती में मरीज व तीमारदार से चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी लेते डिप्टी सीएम
बस्ती। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में एसी न होने, मरीजों को उमस में परेशान होने, परिसर में गंदगी, टूटी सड़कों और नालियों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने और रोगी कल्याण निधि में उपलब्ध 54 लाख से रुपये व्यवस्थाओं में सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां मरीज उमस से परेशान मिले। एसी की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लोकल परचेज के माध्यम से तत्काल एसी लगवाने के निर्देश दिए। मरीजों के बेड पर साफ चादर नहीं मिलने पर चादर बदलवाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से एक-एक कर बातचीत की और इलाज व दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि दवाएं अस्पताल से ही मिल जाती हैं। महिला मरीज ने खून की उल्टी होने की शिकायत की। इस पर उन्होंेने चिकित्सक को तत्काल पूरी जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम कृतिका ज्योत्सना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजीव निगम और एसआईसी डॉ. अनिल कुमार के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed