फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medicine is not just a profession, it is a means of serving humanity.

Basti News: चिकित्सा सिर्फ पेशा नहीं, मानव सेवा का माध्यम

Sun, 09 Aug 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Medicine is not just a profession, it is a means of serving humanity.
अमर उजाला के समर्पण और सम्मान कार्यक्रम में ​चिकित्सकों के साथ डिप्टी सीएम-संवाद
बस्ती। चिकित्सकों का सम्मान, भगवान के सम्मान के समान है। चिकित्सक मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं। आप सभी चिकित्सकों ने समाज के प्रति विशिष्ट योगदान दिया है, इसलिए आज इस मंच पर आपका सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन

उक्त बातें उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला की ओर बस्ती शहर के होटल बाला जी प्रकाश में आयोजित ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने गोरखपुर और बस्ती मंडल के 35 चिकित्सकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। चिकित्सक अपना पेशा ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। सरकार भी उनका साथ दे रही है। जहां कही भी कमी होती है सरकार उसे दूर करने का प्रयास करती है। आज प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा बेहतर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 हजार स्वास्थ्य उपकेंद्र, 3,500 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 950 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 85 से अधिक जिला अस्पताल तथा 200 से अधिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं। सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना पर कार्य कर रही है।
वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 80 हो गई है। कुछ जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलना रह गया। जिस पर कार्य चल रहा है। जल्द ही वहा पर मेडिकल कॉलेज स्थापित हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि आपके पास कोई जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति आ जाए और उसके पास उपचार के लिए पर्याप्त धन न हो तो केवल पैसे के अभाव में उसका इलाज न रुकने दें। प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ एसएस कन्नौजिया ने बांसुरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बांसुरी पर कई फिल्मी गानों की धुन सुनाई। जिस पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की सहायक अध्यापिका मानवी सिंह और अधिवक्ता नितेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधायक हर्रैया अजय सिंह, अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, डीएम कृतिका ज्योत्सना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य मनोज कुमार, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अंकुर वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed