सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complaint regarding encroachment on the path used by the Dalit population.

Basti News: दलित आबादी के रास्ते पर कब्जे की शिकायत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding encroachment on the path used by the Dalit population.
विज्ञापन
मानिकचंद। मुंडेरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विल्लौर का पुरवा पटखौली के दर्जनों ग्रामीणों द्वारा थानाध्यक्ष मुंडेरवा को अवैध कब्जे का शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीण जय कुमार, मोहित कुमार, रामशब्द, मेवालाल, अर्चना, गीता देवी, पूनम, अनीता, सुर्खमुखी, मीना, गीता, प्रभावमती, चंदन कुमार, शिवानी, मान्ती, गायत्री, मोहित कुमार, रामनरेश, उर्मिला, दुलारी, संतराम, प्रमिला ने कहा कि गांव की जमी जमीन हरिजन आबादी में दर्ज हैं। जिसमें गांव के अनुसूचित जाति के तमाम लोग अपना-अपना मकान व सहन बनाकर रहते हैं। इसी हरिजन आबादी के बीच में आम रास्ता जाता है, जिसका उपयोग समस्त ग्रामवासी करते हैं। यहीं आने जाने का एक मात्र रास्ता हैं। जिसे गांव के ही कुछ लोग बंद करना चाहते है। हम दलित बस्ती के लोगों द्वारा जब विरोध किया गया तो उपरोक्त लोग मारपीट पर आमदा हो गए। ग्रामीणों ने इस पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed