सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young woman run over by truck after falling from out-of-control scooter; dies.

Basti News: अनियंत्रित स्कूटी से गिरी युवती को ट्रक ने कुचला, मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Young woman run over by truck after falling from out-of-control scooter; dies.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बस्ती। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-इटवा रोड पर स्थित गुरु गोरखनाथ तलैया के पास बुधवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होने से पीछे बैठी साधना (18) गिर गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह मामा के घर वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होने के बाद भाई-बहनों के साथ लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को डुमरियागंज पुलिस ने कद्राबाद गांव के पास से दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही गांव निवासी बेचन प्रसाद के रिश्ते में साले अर्जुन का घर इटवा थाना क्षेत्र के घोसिया मय सिरिया बघेल गांव में है। उसकी तीन बेटियां और बेटा शादी में आए थे। 23 जून दिन मंगलवार को मामा के लड़के के विवाह में शामिल होने के बाद बुधवार सुबह सभी लौटने लगे। करीब तीन बजे बेचन प्रसाद के बेटे गोरखनाथ के साथ साधना और अनीता स्कूटी पर बैठकर वापस लौट रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों अभी डुमरियागंज-इटवा रोड पर स्थित गुरू गोरखनाथ तलैया के कुछ आगे ही पहुंचे थे तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे बैठी साधना सड़क पर गिर पड़ी। इधर पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साधना के सर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

वहीं, पीछे टेंपो पर आ रही साधना की बहन संगीता और सरोज हादसे का मंजर देखकर बेसुध हो गई। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से भागने लगा, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे कादिराबाद गांव के पास से पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक और चालक को थाने पर ले आया गया। वहीं, हादसे की जानकारी मृतका के परिजनों को देने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डुमरियागंज इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ट्रक और चालक को थाने पर ले आया गया है। मामले में आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed