{"_id":"6a6cfcffdd95ca343b073919","slug":"construction-of-25-rural-roads-in-the-district-begins-at-a-cost-of-rs-1713-crore-basti-news-c-207-1-bst1005-163456-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 17.13 करोड़ से जिले की 25 ग्रामीण सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 17.13 करोड़ से जिले की 25 ग्रामीण सड़कों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
बनकटी के चैनपुरवा बगिया से गुमानारी पिच मार्ग का निर्माण कार्य शुरू संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में 25 नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 17.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों का निर्माण छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद 200 से अधिक गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिले के 10 विकास खंडों से कच्ची एवं जर्जर सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद विभाग ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर संबंधित फर्मों को वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। इसके साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
योजना के तहत हर्रैया में सात, बनकटी में छह, बहादुरपुर व विक्रमजोत में तीन-तीन, बस्ती सदर, कप्तानगंज, गौर, रुधौली, परशुरामपुर और कुदरहा में एक-एक सड़क बनाई जाएगी। करीब 27 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों का ब्लॉक व जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अंकुर वर्मा ने बताया कि सभी स्वीकृत सड़कों के लिए वर्कऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्धारित समय सीमा छह माह है। सड़कें बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।