सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of water tank in limbo for four years

Basti News: चार साल से अधर में पानी टंकी का निर्माण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of water tank in limbo for four years
निर्माणधीन पानी की टंकी।
विज्ञापन
देवरिया। भटनी दादन गांव में पानी की टंकी का निर्माण कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा। गांव के लोगों ने इस बात की शिकायत विभाग से कई बार की। लेकिन, कोई लाभ नहीं हुआ।
Trending Videos

सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर रोगमुक्त करने के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत हर गांव में पानी की टंकी लगाने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ताकि सबके घरों तक आसानी से पीने का शुद्ध पानी पहुंच सके। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही की चलते यह योजना ज्यादातर गांवों में परवान नहीं चढ़ पा रही। क्षेत्र के भटनी दादन गांव में पानी की टंकी बनाए जाने की स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन के पास वर्ष 2021-22 में भूमि की पैमाईश कर टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ। कुछ माह के बाद ही निर्माण कार्य बंद हो गया। ठेकेदार अपना सामान समेट कर चला गया। तब से यहां झांकने तक नहीं पहुंचा। इस बात की शिकायत ग्राम प्रधान तारिक खान से लेकर गांव के लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। गांव के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा। इतनी बड़ी योजना परवान चढ़ने से पहले ही दम तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। जल निगम से बात कर इसका निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed