{"_id":"69c0410e4bb51aef710a4cdc","slug":"convenience-prime-minister-jan-aushadhi-centres-will-be-opened-at-four-more-cooperative-societies-basti-news-c-207-1-bst1005-155316-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : चार और सहकारी समितियों पर खुलेंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : चार और सहकारी समितियों पर खुलेंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
विज्ञापन
परशुरामपुर स्थित जन औषधि केंद्र। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सहकारी समितियों को हाईटेक करने के साथ ही सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। जिले की चार और साधन सहकारी समितियों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
इसको लेकर पिपरा जप्ती, पांडेय बाजार, पुरानी बस्ती और साऊंघाट में समितियों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही चयनित समितियों पर ग्रामीणों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
केंद्र से लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, दर्द सहित अन्य बीमारियों के लिए सस्ती दवाओं की खरीद कर सकेंगे। एक समिति पर पहले ही केंद्र खोला जा चुका है। साधन सहकारी समितियों को लोगों के लिए लाभप्रद बनाने और समितियों की आर्थिक स्थित सुधारने के लिए शासन की ओर से समितियों को बहुउद्देशीय समिति बी पैक्स नाम दिया गया है।
अभी तक समितियां खाद, बीज की बिक्री आदि के कार्य कर रही थीं। अब इन्हें आमजन से जुड़े अन्य कार्यों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की गई है।
समितियों पर जनसेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब समितियों पर जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी सहकारिता विभाग ने की है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बस्ती आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम चरण में एक समिति पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है, चार और केंद्र खोलने के लिए चयनित किया गया है।
10 नई सहकारी समिति का हुआ चयन, अप्रैल से होंगी संचालित : जिले में सहकारिता विभाग ने 10 नई समिति का चयन किया है। इन समितियों का संचालन अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। लाइसेंस जारी कर दिया गया है। जीएसटी नंबर भी अलाॅट होने वाला है। बैंक संबंधी जो कार्य है उसे भी पूर्ण करवा रहे हैं। इसके बाद संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। बताया गया कि यहां खाद, बीज मिलेगा। इसी के साथ अब जनपद में 116 से बढ़कर 126 साधन सहकारी समितियां हो जाएंगी।
Trending Videos