फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Counselling of NEET candidates will be held from August 5 at Medical College Basti.

Basti News: मेडिकल कॉलेज बस्ती में पांच अगस्त से होगी नीट अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग

Mon, 03 Aug 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Counselling of NEET candidates will be held from August 5 at Medical College Basti.
बस्ती। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की ओर से नीट यूजी-2026 काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बस्ती में प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें 15 सीटें अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और 85 सीटें राज्य कोटे के तहत भरी जाएंगी। पांच अगस्त से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि नया शैक्षणिक सत्र आठ सितंबर से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अवकाश के दिनों में भी काउंसलिंग और दाखिले का कार्य जारी रहेगा। एनएमसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय कोटे की प्रथम चरण की काउंसलिंग चार से 17 अगस्त तक चलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा और 23 अगस्त को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य कोटे की प्रथम चरण की काउंसलिंग 13 से 22 अगस्त तक होगी। इस चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 28 अगस्त तथा दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद अखिल भारतीय कोटे की दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से दो सितंबर तक तथा राज्य कोटे की दूसरे चरण की काउंसलिंग 31 अगस्त से आठ सितंबर तक होगी। तीसरे चरण और स्ट्रे-वैकेंसी राउंड के बाद दोनों कोटे के अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. श्यामसुंदर केसरी ने बताया कि इस वर्ष काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी। इससे अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज का विकल्प चुनने में सुविधा मिलेगी।
-------------
नीट यूजी-2026 काउंसलिंग का कार्यक्रम
राउंड
पंजीकरण
अंतिम तिथि
सीट आवंटन
प्रथम
5 अगस्त
12 अगस्त
17 अगस्त
द्वितीय
25 अगस्त
29 अगस्त
2 सितंबर
तृतीय
11 सितंबर
15 सितंबर
18 सितंबर
ऑनलाइन स्ट्रे-वैकेंसी
28 सितंबर
30 सितंबर
3 अक्तूबर
कोट
काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी हो चुका है। मेडिकल कॉलेज की 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
-डॉ. मनोज कुमार, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed