{"_id":"6a4ead2dde88a7033009e6ff","slug":"cunning-thieves-stole-iron-rods-after-stopping-trucks-at-highway-eateries-to-make-up-for-the-lost-weight-they-would-place-a-bucket-filled-with-water-in-the-vehicle-basti-news-c-7-1-gkp1072-1379028-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ढाबे पर ट्रक रोककर सरिया चोरी, वजन पूरा करने को बाल्टी में पानी भरकर रख देते थे शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ढाबे पर ट्रक रोककर सरिया चोरी, वजन पूरा करने को बाल्टी में पानी भरकर रख देते थे शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने ढाबे को सरिया चोरी का ट्रांजिट प्वाइंट बना रखा था। हर खेप में सरिया गायब कर देते थे और वजन पूरा दिखाने के लिए पानी की भरी हुई बाल्टी रख देते थे। पुलिस ने ट्रक चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 बंडल (करीब 14 क्विंटल) चोरी की सरिया और वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है।
सरिया सप्लाई करने वाली गोरखपुर की गैलेंट कंपनी को जब चोरी का शक हुआ तो इसकी शिकायत एडीजी से की। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ निवासी ट्रक चालक रवि सिंह गोरखपुर से सरिया लादकर निकलता था और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर गांव के पास हाईवे किनारे पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट पर ट्रक रोकता था। यहां वह ट्रक से सरिया उतार देता था। पहले से मौजूद ट्रैक्टर मालिक शुभम चौधरी दो मजदूरों गयासुद्दीन और सुरेश की मदद से सरिया दूसरी जगह पहुंचाकर जमा करता था। पर्याप्त मात्रा होने पर उसे नकद बेच दिया जाता था और रकम चारों आपस में बांट लेते थे।
पुरानी बस्ती पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया शुभम मुंडेरवा क्षेत्र के भुड़ली गांव का रहने वाला है। गयासुद्दीन नरियांव और सुरेश रमवापुर के रहने वाले हैं। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, प्रभारी स्वाॅट/सर्विलांस टीम शेषनाथ यादव व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
00
हर खेप में गायब करते थे 50-100 किलो सरिया
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सरिया चोरी की शिकायत सबसे पहले गैलेंट कंपनी की ओर से एडीजी से की गई थी। इसके बाद मामला बस्ती पुलिस के संज्ञान में आया और जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि ट्रक चालक हर खेप से 50 से 100 किलो सरिया निकाल देता था। चोरी का पता न चले, इसके लिए वह ट्रक में पानी से भरी बाल्टी रख देता था, जिससे कुल वजन लगभग बराबर बना रहता था और डिलीवरी के समय किसी को संदेह नहीं होता था। इसी वजह से लंबे समय तक यह खेल चलता रहा।