{"_id":"69b718932e4ac7a9390d31de","slug":"cylinder-shortage-has-added-a-touch-of-inflation-to-the-market-basti-news-c-207-1-bst1005-154916-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिलिंडर की किल्लत ने बाजार में लगाया महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिलिंडर की किल्लत ने बाजार में लगाया महंगाई का तड़का
विज्ञापन
कार्मशियल सिलिंडर के अभाव में ठंडे पड़े होटल के चूल्हे संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
बस्ती। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप होने से बाजार में भी महंगाई का तड़का लग गया है। दुकानों पर चाय-नास्ता के दाम बढ़ गए है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और हॉस्टलों की मेस में चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है। इससे व्यापारी परेशान हैं। कई दुकानों पर इलेक्ट्रिक चूल्हे और भट्ठी का इस्तेमाल शुरू हो गया है।
गैस की कमी और घरेलू सिलिंडरों की कथित कालाबाजारी ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि खाने-पीने की चीजों के दाम अचानक दोगुने तक पहुंचने लगे हैं। कहीं-कहीं चाय और समोसा 10 से बढ़कर 15 रुपये में बिकने शुरू हो गए हैं। क्वालिटी में भी गिरावट है और गर्म खाद्य पदार्थ के बजाय लोगों को ठंडी पकौड़ी परोस दे रहे हैं। फिलहाल, किसी तरह होटल वाले इलेक्ट्रिक चूल्हे से नाश्ता और खाना तैयार कर रहे हैं।
जिन जगहों पर स्टॉक या ब्लैक में सिलिंडर मिल रहे हैं, वहां भी महंगाई का तड़का लग चुका है और गैस ज्यादा खपत वाले व्यंजन मेन्यू से गायब होने लगे हैं।
रोडवेज स्थित एक फेमस मिठाई की दुकान से कचौड़ी गायब है। कारण, सिलिंडर की अनउपलब्धता बताई गई। औद्योगिक क्षेत्र से लेकर बड़ी मंडियों में काम-काज के सिलसिले में आने वाले श्रमिकों के सामने भी संकट है। वहीं, तमाम श्रमिक किराये पर रहते हें, ज्यादातर के पास वैध कनेक्शन नहीं है। वो पांच किग्रा वाला छोटा सिलिंडर का प्रयोग करते हैं।
Trending Videos