सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kalash Yatra taken out for Shatchandi Mahayagna

Basti News: शतचंडी महायज्ञ की निकाली कलश यात्रा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out for Shatchandi Mahayagna
बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के हट्ठी माता मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : rajori news
विज्ञापन
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के हट्ठी माता मंदिर अगौना से नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हट्ठी माता मंदिर से शुरू हुई। इसमें श्रद्धालु, गजराज, दर्जनों वाहनों के साथ जयकारा लगाते हुए झूमते नजर आए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से अगौना होते हुए कलवारी चौराहा, गौरा, गोलवा, कलवारी एहतमाली, धोबहट होते हुए सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने कलश में पवित्र सरयू नदी से जल भरवाया और विधि-विधान पूर्वक यज्ञमंडप पर लाया गया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान मग्गू प्रजापति कलश लेकर चल रहे थे। इसमें प्रिंस यादव, डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डाॅ. राजवंत सिंह, संतोष कुमार सिंह, यशपाल यादव, गामा, सुरेश सिंह, बब्लू अग्रहरि, विजय यादव, रोहित गुप्ता, विनय सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed