सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drug inspector held a meeting with drug sellers

Basti News: औषधि निरीक्षक ने की दवाओ विक्रेताओं के साथ बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drug inspector held a meeting with drug sellers
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी ने दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उन्होंने कहा कि दवा व्यवसाय केवल रोजगार का माध्यम ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण समाज सेवा भी है।
Trending Videos

उन्होंने सभी दवा व्यवसायियों से कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित नियमों और मानकों का पूर्ण अनुपालन करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठानों का संचालन करें। आश्वस्त किया कि नियमों का पालन करने वाले किसी भी व्यवसायी का किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में नवागत औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राम चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुश्ताक अहमद खान, जिला संगठन मंत्री संजय कुमार यादव, जिला संयुक्त मंत्री अवधेश कुमार मिश्रा, ध्रुव चंद यादव, मोहम्मद उमैर खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed