सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scientists gave information in dialogue with farmers

Basti News: किसानों से संवाद में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Scientists gave information in dialogue with farmers
विज्ञापन
भारतभारी। भनवापुर क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोनहा में आयोजित वैज्ञानिक किसान संवाद में कृषि संबंधी सवालों का वैज्ञानिकों ने विस्तार से जवाब दिए। किसानों से संवाद के क्रम में वैज्ञानिकों की ओर से प्राकृतिक खेती, बहुस्तरीय सब्जी की खेती, वर्टिकल फार्मिंग, पशुपालन, मछली पालन एवं कालानमक धान पर विस्तृत जानकारी दी गई।
Trending Videos

संवाद कार्यक्रम में कानपुर की कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. प्रीति यादव, कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह, मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र और दिशा संस्थान के अर्जुन यादव ने भाग लिया। इसमें किसानों के सभी सवालों का जवाब वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया। इलिया गांव के किसान राजकुमार के प्रक्षेत्र पर राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म का भ्रमण किया। डॉ. प्रीति यादव ने गांव के किसानों से काला नमक धान की खेती की जानकारी प्राप्त की और राजकुमार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित हल्दी, नीलकंठ आलू और टिकरी पकड़िया के प्रगतिशील किसान उमेश चौधरी ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित लाला पत्ता गोभी, फूल गोभी एवं अन्य उत्पाद दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed