{"_id":"69ac85cf380e8f3bfa026606","slug":"council-school-students-will-study-at-desks-basti-news-c-227-1-sgkp1033-154617-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डेस्क पर पढ़ाई करेंगे परिषदीय स्कूल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डेस्क पर पढ़ाई करेंगे परिषदीय स्कूल के छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए उन्हें अब बैग के साथ पढ़ाई के लिए डेस्क भी उपलब्ध कराया गया है। इससे उन्हें जमीन पर झुककर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी और कमर दर्द की समस्या से भी राहत मिलेगी।
जिले में 27,800 विद्यार्थियों को बैग और डेस्क वितरित किए गए हैं, जिससे पढ़ाई का माहौल बेहतर होने के साथ बच्चों में स्कूल आने की रुचि भी बढ़ेगी। जानकारों के मुताबिक इससे कमर दर्द सहित कई प्रकार की शिकायत नहीं रहेंगी। संस्था के सहयोग से राज्यसभा सांसद बृजलाल की अगुवाई में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वितरण हुआ है।
परिषदीय विद्यालयों में सरकार कई प्रकार के बदलाव कर रही है, जिससे बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके लिए डिजिटल क्लास सहित अन्य सुविधाएं शुरू हुई हैं, लेकिन अभी सामान्य श्रेणी के विद्यालय में जमीन पर बैठक ही पढ़ाई होती है और झुककर बच्चे पढ़ते हैं। जिले के 27,800 बच्चों को पढ़ाई के अनुकूल माहौल के लिए बैग और डेस्क की सुविधा प्रदान की गई है। अब किफायती और मजबूत बैग मिलने से बच्चों को किताबें व्यवस्थित तरीके से रखने में सहूलियत मिलेगी।
वहीं, पढ़ाई के लिए डेस्क मिलने से बच्चे सामने रखकर आराम से पढ़ सकेंगे, जिससे कमर झुकाकर पढ़ने की समस्या खत्म होगी और पढ़ाई के दौरान शरीर पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ेगा।
संस्था के सहयोग से जिले के कई ब्लॉक के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग की अगुवाई में वितरण किया गया है। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को बैग और डेस्क वितरित किए गए। इस पहल से बच्चों में उत्साह भी देखा गया और अभिभावकों ने भी इसे शिक्षा के लिए सकारात्मक कदम बताया। जानकारों का कहना है कि बैग और डेस्क में यह ध्यान में रखा गया है कि इसमें धुंधली दृष्टि, आंखों में देखने में दिक्कत नहीं होगी, कमरे, पीठ, सिरदर्द, गर्दन, कंधे में दर्द की समस्या भी डेस्क पर पढ़ाई करने से नहीं होगी। साथ ही बैग भी दर्द नहीं देगा। इस संबंध पीडी नगेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि संस्था के सहयोग से बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की मौजूदगी में वितरण हुआ है। इससे बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos