सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eid: Rain changes the place, not the time and tradition

ईद : बारिश में जगह बदली, वक्त और रवायत नहीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eid: Rain changes the place, not the time and tradition
दुबौलिया क्षेत्र के ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बारिश ने शनिवार को जिले के कई स्थानों पर ईद की नमाज की जगह बदल दी। शहर के जनता होटल स्थित ईदगाह में इस बार नमाज अदा नहीं हो सकी। इसके चलते शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। त्योहार के मद्देनजर शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी और मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने दल-बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Trending Videos

भानपुर संवाद के अनुसार, तहसील क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों पर शनिवार की सुबह बारिश और ठंड के बीच रोजेदारों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। खराब मौसम के बीच क्षेत्र के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर राजस्व प्रशासन के लोग और पुलिस कर्मी डटे रहे। भानपुर कस्बे के नूरी जामा मस्जिद के बाहर नायब तहसीलदार केएम यादव के साथ प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह, हल्का लेखपाल वीरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। नरखोरिया में बीडीओ रामनगर राजेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सोनहा ने बताया कि थाना क्षेत्र के तुसायल, कोहणा, नरखोरिया, परसाकुतुब, गदापुर, नौवा गांव, खम्हरिया पश्चिम, जांता, चौकवा, छनवतिया, रामनगर, चेरुईया, खम्हरिया पूरब, कोल्हुई, मझारी बाजार, लक्ष्मनपुर, देईडीहा सहित क्षेत्र के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गई। कुदरहा संवाद के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को ईद-उल-फित्र की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह करीब 8:30 बजे जिभियांव, बैडारी, थन्हवा मुड़ियारी सहित क्षेत्र के कई ईदगाहों पर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने पूरे अकीदत और अदबो-एहतराम के साथ नमाज अदा की।
नगर बाजार संवाद के अनुसार, जामा मस्जिद में नमाज अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद नमाजियों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में मस्जिदों में जुटे। नमाज के दौरान नमाजियों ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। क्षेत्र के कस्बा नगर, मरवटिया, बकैनिया, बिरऊपुर, टेमा, मदारपुर, खड़ौवा जाट और पोखरनी सहित आसपास के गांवों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। बनकटी संवाद के अनुसार, क्षेत्र के पंखोंबारी, मुरादपुर, बजहा, बानपुर, महथा, बनकटी, खिरहुआ, पक्कवा बाजार, कटौधा, बर्रोहिया, नेवारी आदि मस्जिदों व ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गई। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र में हर्ष और उल्लास से ईद-उद-फितर मनाया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जगदीपुर, उमरी अहरा, बडढाड, बोदवल बाजार सहित 34 मस्जिदों और मेहडा, पक्कवा सहित आठ ईदगाहों में शांति पूर्व ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed