सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man's body found on railway track

Basti News: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found on railway track
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर स्थित गोविंदनगर के पूर्वी समपार फाटक के समीप ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वॉल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कराने में जुट गए। शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के छोटा बढ़ाया निवासी अर्जुन (56) के रूप में हुई। मौत की खबर से घर में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

मृतक की पत्नी बिंदु देवी, बेटे संदीप, कुलदीप सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। बिंदु देवी ने बताया कि उनके पति शनिवार शाम को गोरखपुर दवा लेने जाने की बात को कहकर घर से निकले थे। रविवार सुबह आठ बजे आसपास के लोगों शव को रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी मिली। उनकी जेब में गोरखपुर जाने की टिकट भी मिलने की जानकारी परिजनों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव रेलवे ट्रैक के समीप में होने के कारण जीआरपी को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने के बाद घटनास्थल आउटर के अंदर रेलवे क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी को सुपुर्द कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed