सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wife arrested on charges of culpable homicide

Basti News: गैर इरादतन हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested on charges of culpable homicide
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा क्षेत्र के बसडीलिया गांव निवासी अनूप कुमार चौधरी (35) की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में मृतक की पत्नी अर्चना चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

अनूप की शादी इसी साल 12 फरवरी को मुगरहा गांव निवासी अर्चना से हुई थी। वह शुक्रवार को ससुर मुनिराम के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ गए। पुलिस के अनुसार, पत्नी मायके से ब्रह्मभोज के दिन रात में रुकना चाह रही थी। घर पहुंचने के बाद इसी खुन्नश में पति-पत्नी में विवाद गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कमरे की खिड़की पर लगा शीशा अनूप के हाथ में लग गया, जिससे उसके हाथ की नस कट गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed