{"_id":"6a359f54b278a858f703127e","slug":"express-trains-arriving-late-passengers-frustrated-by-the-wait-basti-news-c-207-1-bst1013-160817-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विलंब से पहुंच रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें, इंतजार में यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विलंब से पहुंच रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें, इंतजार में यात्री परेशान
विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। स्पेशल ट्रेनों का लेटलतीफी आए दिन जारी है। भीषण गर्मी में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को कई घंटे तक स्टेशन पर फर्श पर बैठकर समय काटना पड़ रहा है। वहीं घंटों लाइन लगाने के बाद भी कई सुपरफास्ट ट्रेनों में दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों का कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
शुक्रवार को जाने वाली मऊ स्पेशल ट्रेन 17 घंटे लेट होने से अब इस ट्रेन के शनिवार को दोपहर तक आने की संभावना है। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को भीषण गर्मी में दिनभर स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी मऊ स्पेशल ट्रेन को लेकर हुई।
इस ट्रेन को शाम को 6:15 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 17 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को पूरी रात स्टेशन पर गुजरना पड़ेगा। वहीं मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 8:54 बजे आने का समय था, लेकिन 8 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4:30 बजे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
इसके अलावा जननायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर 2 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 1 घंटे, बाघ एक्सप्रेस 2 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 5 घंटे, गोरखपुर स्पेशल 7 घंटे, जोधपुर गोरखपुर स्पेशल ढाई घंटे, गोरखपुर पुणे स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस 1 घंटे और नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चल रही है।