सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered against three employees, including a JE and a lineman, for culpable homicide not amounting to murder.

Basti News: जेई-लाइनमैन समेत तीन कर्मियों पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three employees, including a JE and a lineman, for culpable homicide not amounting to murder.
विज्ञापन
बस्ती। बिजली निगम की लापरवाही से हुए एक व्यक्ति के मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर कप्तानगंज उपकेंद्र के जेई एवं दो लाइनमैन समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामला डेढ़ वर्ष पुरानी दाे नवंबर 2024 का है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विद्युत महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

मृतक परशुराम के बेटे अशोक कुमार चौधरी निवासी चौखड़ा कप्तानगंज ने तहरीर में बताया कि 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन तार उनके खेत में गिरा हुआ था। जिसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज पर तैनात जेई राजितराम को दी थी। जेई के कहने पर विद्युत विभाग के लाइनमैन विशाल उर्फ बंटी निवासी जसईपुर, व योगेंद्र निवासी पिकौरासानी थाना कप्तानगंज उनके घर आए और उनके पिता को जहां तार गिरा था वहां पर चलने को कहा। दोनों लाइनमैन उनके वृद्ध पिता जबरन घटना स्थल पर ले जाकर तार पकड़ने को कहा। उन्होंने जैसे तार को पकड़ा चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों लाइनमैन और जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed