फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Havoc wreaked by nilgais; farmers' hard work goes to waste.

Basti News: नीलगायों का कहर, किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी

Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Havoc wreaked by nilgais; farmers' hard work goes to waste.
हर्रैया क्षेत्र में खेतों में फसल को नष्ट करती नीलगाय-संवाद
हर्रैया। हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन-रात झुंड के झुंड खेतों में घुसकर धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और उनमें नाराजगी बढ़ रही है। चुइलकाजी गांव निवासी किसान रामइकबाल ने बताया कि बड़ी मेहनत से धान की रोपाई की थी, लेकिन नीलगायों ने कुछ ही घंटों में फसल चौपट कर दी। उनका कहना है कि एक खेत से नीलगायों को भगाते हैं तो वे दूसरे खेत में घुस जाती हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

किसान चित्रसेन पांडेय ने बताया कि गांव के आसपास की झाड़ियों में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह नीलगाय से टकराकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान इस क्षेत्र की प्रमुख फसल है और इसके नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। फसल बचाने के लिए उन्हें दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद नीलगायों से राहत नहीं मिल रही। किसानों ने प्रशासन से नीलगायों की बढ़ती समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed