{"_id":"69f244cded3f8dc36b0ac86e","slug":"headless-body-found-floating-in-saryu-river-basti-news-c-207-1-bst1006-157772-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नदी में उतराया मिला सिर कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नदी में उतराया मिला सिर कटा शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुबौलिया थाना क्षेत्र के टकटकवा गांव के लोगों ने देखा, शिनाख्त नहीं
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के टकटकवा गांव के दक्षिण सरयू नदी में बुधवार की दोपहर में सरयू नदी में उतराया शव ग्रामीणों ने देखा। हालांकि, शव पूरी तरह से सड़ चुका है। बताया जा रहा है की शरीर से धड़ से गायब है। उम्र करीब 37 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र के टकटकवा गांव के दक्षिण मछली पकड़ रहे ग्रामीणों को नदी में शव दिखाई दिया। गर्दन से सिर पूरी तरह गायब था। पंजा भी नहीं था। शव करीब एक सप्ताह से अधिक पुराना लग रहा है, जो पूरी तरह से सड़ चुका है। शरीर पर हरे रंग का पैंट और पीले रंग का टीशर्ट है। हालांकि, शव एक दिन पूर्व मंगलवार की शाम को बंजरिया गांव के पास बने सरयू नदी ठोकर के पास भी ग्रामीणों ने देखा था। जो रात भर नदी की धारा में बहकर करीब सात किलोमीटर दूर टकटकवा गांव के पास पहुंच गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Trending Videos