सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health workers are going door to door to make Ayushman cards, eligible people will get the benefit.

Basti News: आयुष्मान कार्ड बनाने को हर घर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी, पात्रों को मिलेगा लाभ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Health workers are going door to door to make Ayushman cards, eligible people will get the benefit.
विज्ञापन
बस्ती। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के कार्ड बनाने के लिए घर-घर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और कोटेदार मिलकर करीब 50 हजार से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाएंगे। यह अभियान अब 30 अप्रैल के बजाय 30 जुलाई तक तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है, इससे अधिक से अधिक लाभार्थी कार्ड बनवा सकेंगे।
Trending Videos

आयुष्मान भारत योजना के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु के 50 हजार से अधिक बुजुर्गों का कार्ड बनाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम चला रहा है, लेकिन वित्तीय 2025-26 में सिर्फ 25 हजार बुजुर्गों का ही कार्ड बनाया जा सका है। चालू सत्र में 50 हजार से अधिक पात्रों का कार्ड बनाने के लिए एक बार फिर मुहिम शुरू की गई है। आशा कार्यकर्ताओं के साथ कोटेदारों को भी कार्ड बनाने का दायित्व सौंपा गया है। ई-पाॅश मशीन में व्यवस्था की गई है। अब स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्रों के कार्ड बनाएंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि जिले में अब तक सात लाख 93 हजार पात्रों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। करीब 12 लाख लोग का कार्ड बनना है, जो परिवार अभी भी शेष हैं, जिन्हें अभियान के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। आयुष्मान की जिला कार्यक्रम समन्वय डॉ. स्वाती त्रिपाठी ने बताया कि अभियान में 20 अप्रैल तक 62 हजार लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 51 हजार के करीब कार्ड बनाया जा चुका है। सभी पात्र लाभार्थी, विशेषकर छूटे हुए परिवार और 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने को चल रहे अभियान को आगे बढ़ा दिया गया है। 30 जुलाई तक अभियान के चलते कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें पात्र के साथ बुजुर्गों पर विशेष फोकस है।
- डॉ. एसबी सिंह, नोडल अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed