पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   High-voltage wire hanging beside the four-lane highway; risk of accident.

Basti News: फोरलेन के बगल लटक रहा हाई वोल्टेज तार, हादसे की आशंका

Mon, 06 Jul 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
High-voltage wire hanging beside the four-lane highway; risk of accident.
कप्तानगंज। कस्बे के फोरलेन के बगल हाईटेंशन बिजली का तार लटक रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। उसके बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज से सटे पिकौरा सानी गांव में कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती हैं। फोरलेन के बगल झाड़ियों में हाई वोल्टेज बिजली का तार लटक रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। गर्मी के मौसम के कारण अधिकतर पशु इन्ही झाड़ियों में धूप से बचने के लिए छिपते हैं। कबाड़ बीनने के लिए भी लोग यहां पर प्रतिदिन जाते हैं। तार जमीन से काफी करीब होने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनल कुमार, मन्नू, महेश प्रजापति, कृष्णा पांडेय ने बताया कि लटके तारों को ठीक कराने के लिए कई बार बिजली कर्मियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। कप्तानगंज के बिजली निगम के जेई राजितराम ने बताया मामला संज्ञान में आया है। लटक रहे तारों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed